watch-tv

लुधियाना में आप ने दे दिया कांग्रेस को झटका महिला जिला प्रधान मनीषा ने थाम लिया झाड़ू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आप के ‘ऑपरेशन-बग्गा’ को मिली कामयाबी, आखिर हाथ का साथ छुड़ाया मनीषा कपूर से

लुधियाना 20 मई। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के चरम पर सभी प्रमुख दलों में आया राम, गया राम वाला माहौल बना है। ऐसे में ही लुधियाना में जिला महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मनीषा कपूर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।

गौरतलब है कि श्रीमती कपूर को आप विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान मनीषा कपूर ने कहा कि पंजाब हित में उन्होंने यह फैसला लिया है कि आम आदमी पार्टी में रहकर वह लोगों की सेवा करेंगी। कपूर महिला कांग्रेस की सक्रिय महिला नेत्री रही हैं। बीते दिन तक लगातार वह कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वड़िंग की धर्मपत्नी अमृता वड़िंग के साथ मिलकर चुनावी बैठकें करवा रही थी।

मनीषा आज अपने पति भानूप्रताप के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है। उधर, विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि मनीषा कपूर मेहनती वर्कर है। आम आदमी पार्टी मेहनत करने वाले वर्करों का सम्मान करती है। आज पंजाब हित में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है।

—————-

 

Leave a Comment