watch-tv

कांग्रेस ने किया पंजाब में इलैक्शन कैंपेन कमेटी का गठन, राणा केपी को बनाया गया है चेयरमैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

स्टार-कंपेनर रहे सिदधू का नाम लिस्ट से गायब तमाम नेताओं को कर लिया कमेटी में एडजस्ट

चंडीगढ़ 14 मई। आखिरकार पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी गठित कर दी। इस कमेटी में यूं तो 35 मेंबरों को जगह दी गई, लेकिन लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारक रहे नवजोत सिंह सिद्धू का ही नाम गायब है। हालांकि कांग्रेस के कमोबेश भी सीनियर नेताओं, विधायकों व पूर्व विधायकों को एडजस्ट किया गया।
पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के सारे पूर्व प्रधान, सीडब्ल्यूसी के सारे पूर्व मेंबर, स्थाई व विशेष सदस्य इस कमेटी का हिस्सा हैं। सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान रह चुके हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान, सीएलपी लीडर, कार्यकारी प्रधान, फ्रंटल संगठनों के हेड, चेयरमैन ओबीसी विंग भी कमेटी में शामिल हैं।
इसकमेटी में सीनियर लीडर व पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा कंवर पाल सिंह उर्फ राणा केपी को चेयरमैन बनाया गया है। जबकि सुखविंदर सिंह डैनी को-चेयरमैन, हरदयाल कंबोज को- चेयरमैन, पवन आद्या सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व खडूर साहिब के निवर्तमान सांसद जसबीर सिंह डिंपा को कन्वीनर बनाया है।
कमेटी के मेंबरों में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, कुलजीत सिंह नागरा, संगत सिंह गिलजियां, राणा गुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह सरकारिया, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, अरूणा चौधरी, गुरमीत सिंह पहाड़ा, मदन लाल जलालपुर, परमिंदर सिंह पिंकी, सुखविंदर सिंह कोटली, मोहम्मद सद्दीक, गुरकीत सिंह कोटली, रमनजीत सिंह, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, रजिया सुल्ताना, राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुरिंदर कुमार डावर, सुदेश कुमार, हरचरन सिंह बराड़, हमीद मसीह, मोहिंदर रिनवा, जगदर्शन कौर, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, संदीप सिंह संधू, इंद्रबीर सिंह बुलारिया मनजीत सिंह प्रमुख मेंबर हैं।
————–

Leave a Comment