watch-tv

व्यापक रूप से प्रचार प्रसार एवं टीकाकरण कर जिले को बनाये टीबी मुक्त – कलेक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अजीत सिंह राजपूत

*बेमेतरा 13 मई  :-* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के सभाकक्ष में वयस्कों में बी.सी.जी. टीकाकरण करने हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संतराम चुरेन्द्र के द्वारा समिति के सदस्यों को वयस्कों में बी.सी.जी. टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी |

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा की जिले में व्यापक प्रचार प्रसार कर जिले में अभियान चलाया जाये | सभी टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दी जाये | इस हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा सर्वे पूर्व सभी स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदाय किये जाने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही टीकाकरण करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदाय करने को कहा | जिलाधीश ने समन्वय बैठक के दौरान उपस्थित समस्त विभागाध्यक्ष समाज कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन कार्यक्रम के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए व्यस्क बी.सी.जी. टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए | उन्होंने विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जो कि बी.सी.जी. टीकाकरण अभियान के निर्धारित मापदंड को पूर्ण करते है, उन्हे प्राथमिकता के साथ टीकाकृत कराने के निर्देश दिए । स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के द्वारा जनसमुदाय में बी.सी.जी. टीकाकरण के फायदे के संबंध में अवगत कराते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के समापन के दौरान कलेक्टर द्वारा व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान के सभी प्रकार के प्रशिक्षण एवं सर्वे संबंधी कार्यों को समय-सीमा के भीतर शतप्रतिशत तक पूर्ण करते हुए सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतराम चुरेन्द्र के द्वारा वयस्कों में बी.सी.जी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वयस्कों में बी.सी.जी टीकाकरण का अभियान करने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि वयस्कों में बी.सी.जी. का टीकाकरण करने के लिए 06 मापदंड निर्धारित किया गया है | इसके अंतर्गत जिस व्यक्ति को विगत 05 वर्ष में टी.बी. संक्रमित हो चुका है, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति को, तम्बाकू या धूम्रपान सेवन करने वाले (स्वयं घोषित) व्यक्ति को, विगत 03 वर्षों में टी.बी. मरीज के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति को एवं (स्वयं घोषित) मधुमेह रोगी को 18 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर से कम बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यक्ति को मितानिनों के माध्यम से सर्वे करके चिन्हांकित करते हुए मापदंड को पूर्ण करने वाले व्यक्ति को व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण के लिए लक्ष्यित लाभार्थी की सूची तैयार करके टी.बी. वीन पोर्टल में प्री-रजिस्ट्रेशन किया जाना है। जिसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण विकासखण्डों एवं सेक्टर स्तर पर दिया जावेगा। मैदानी स्तर के अधिकारी/कर्मचारी के प्रशिक्षण उपरांत सर्वे में प्राप्त डाटा को आधार मानकर कार्य योजना तैयार करके टीकाकरण अभियान आयोजित किया जावेगा । उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, जिला, खनिज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उपसंचालक, जनसंपर्क , जिला मीडिया प्रभारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रा.स्वा.मि., जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थिति थे।

Leave a Comment