watch-tv

ननदोई ने महिला से किया रेप, फिर एक साल तक बनाता रहा संबंध, पीड़िता ने कराया पर्चा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पटियाला 8 मई। पटियाला के घनौर में एक ननदोई ने पहले जबरन महिला से रेप किया। जिसके बाद धमकियां देकर एक साल तक अवैध संबंध बनाता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने अपने मायके जीरकपुर लौटते ही पुलिस को कंप्लेंट कर अपने ननदोई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला की स्टेटमेंट के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर रजिस्टर करने के बाद घनौर पुलिस स्टेशन को फाइल सौंप दी है। यह एफआईआर सुच्चा सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज है, जिसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने रेड शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका ननदोई एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकियां देता था।

चार साल पहले हुई थी मैरिज
पीड़ित महिला अनुसार उसकी शादी चार साल पहले घनौर में हुई थी। शादी के बाद इनकी कोई औलाद नहीं हुई थी। दिसंबर 2023 की आधी रात को महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था तो मौका पाकर ननदोई रात को घर पर पहुंचा। ननदोई ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। बाद में ननदोई ने महिला को ही बदनाम करने की धमकियां देते हुए लगातार उसके साथ एक साथ संबंध बनाए। परेशान होकर महिला जीरकपुर स्थित अपने घर चली गई। जहां पर उसने परिवार को सच्चाई बताई तो पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवा दी।

Leave a Comment