दो गुटों में फायरिंग मामले में LPU के 2 दर्जन छात्रों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फगवाड़ा 5 मई। फगवाड़ा में शुक्रवार देर रात लॉ गेट महेड़ू ​स्थित ग्रीन वैली में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए थे। जिनकी और से फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एलपीयू के दो दर्जन स्टूडेंट्स पर पर्चा दर्ज कर लिया है। जबकि तीन 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में चार छात्र घायल हुए थे। महेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार ला गेट में हुड़दंग मचाने के मामले में 13 युवकों को नामजद किया है जिनमें से तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। एएसआई दर्शन सिंह मुताबिक घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों की पहचान आदर्श त्रिपाठी, गौरव गौतम और आशीष कुमार के रूप में हुई है।

इन आरोपियों को किया गया नामजद
जबकि बाकी नामजद आरोपियों की ​शिनाख्त जय मनी निवासी बिहार, सरफराज निवासी जम्मू, जासिन चौधरी निवासी जम्मू, परीक्षित राणा निवासी हरियाणा, अमन चौधरी निवासी रुड़की (उत्तराखंड), सत्यम निवासी बुलंदशहर, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर, कुलदीप डगर निवासी पलवल (हरियाणा), अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), मेघराज उर्फ मेघु निवासी पलवल (हरियाणा) सभी हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने 25-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।