लुधियाना के सोनू भारद्वाज बने पंजाब भाजपा बूथ मैनेजमेंट सैल के प्रदेश सह संयोजक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

 

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब भाजपा ने कमर कसी

Ludhiana 4 May : जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे पंजाब भाजपा प्रदेश मे कमर कसनी शुरू कर दी है। पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बूथ स्तर तक भाजपा की चुनावी नीतियों को पहुँचाने के लिए बूथ मैनेजमेंट सैल का गठन किया था। इसी के अंतर्गत आज पंजाब भाजपा सभी सैलो के प्रभारी रंजन कामरा ने सुनील जाखड़ की सहमती से लुधियाना के सोनू भारद्वाज को पंजाब भाजपा बूथ मैनेजमेंट सैल का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर सोनू भारद्वाज ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश महामन्त्री परमिंदर बराड़, प्रदेश आल सैल प्रभारी रंजन कामरा, बूथ मैनेजमेंट सैल के प्रदेश कन्वीनर और लुधियाना भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलवाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वो उसे तनदेही से निभाएंगे।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*