watch-tv

फगवाड़ा में दो पक्षों में विवाद चली गोली, चर्चित इलाके में हुआ विवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शिव कौड़ा

फगवाड़ा 4 May : जालंधर- फगवाड़ा हाइवे के पास स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। ये सारा विवाद बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हुआ। मामले की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

जानकारी देते हुए घायल सत्यम ने बताया कि वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से होकर ग्रीन वैली में गली के बाहर खड़े थे कि इतने में 3 मोटरसाइकिल सवार युवक आए और सबसे पीछे बैठे युवक मनी ने उस पर गोलियां चला दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सत्यम की दाहिने बाजू में से गोली आर पार हो गई और दूसरी गोली उसके पेट को छू कर चली गई है। सत्यम की हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है। घायल ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही नाजायज हथियार रखने के जुर्म में कपूरथला जेल से बेल लेकर बाहर आया था।वहीं दूसरी और दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए गया था कि वही पर कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। वह अपने दोस्त को बचाने के लिए जब गया तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके दोस्त उसको सिविल अस्पताल में लेकर आए तो उन्होंने सिविल अस्पताल के गेट के बाहर भी उसको पीटना शुरू कर दिया। इस संबंधी फगवाड़ा की एस.पी रुपिंदर भट्टी ने कहा की आज सुबह उन्हें जानकारी मिली थी के एलपीयू लॉ गेट के पास बने पीजी में रहते लडको का झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और 7 से 8 लोगों को राउंडअप कर हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और पुलिस को फायरिंग के खोल भी बरामद हुए हैं।

 

 

फोटो:-

Leave a Comment