भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्वस में शामिल हुए मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शिव कौड़ा

फगवाड़ा 21 अप्रैल : आम आदमी पार्टी हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में एस.एस. जैन सभा द्वारा स्थानीय कटैहरा चौक में आयोजित समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समूह जैन समाज को भगवान महावीर स्वामी के प्राक्टय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी त्याग, तप, सत्य व अहिंसा के शाश्वत प्रतीक हैं। उन्होंने विश्व को जियो और जीने दो का संदेश दिया जो आज भी सार्थक है। विश्व में शांति और समाज में समरसता स्थापित करने के लिये भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों का पालन करना चाहिये। इस दौरान एस.एस. जैन सभा के चेयरमैन दविन्द्र जैन, प्रधान महिन्द्रपाल जैन, उप प्रधान रवि जैन, सचिव रजनीश जैन, उप सचिव नरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष अनिल जैन की ओर से जोगिन्द्र मान का पधारने के लिये आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ललित जैन, अजीत जैन, सुभाष जैन के अलावा आप पार्टी के ब्लाक प्रधान नरेश शर्मा, व्यापार सैल फगवाड़ा के कोआर्डीनेटर गुरदीप सिंह तुली, महिला नेत्री प्रितपाल कौर तुली, आशु सहोता यूथ कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित थे।

तस्वीर सहित।

लगभग 20,000 लोगों को निकाला गया, 5167 लोगों को राज्य भर में 174 राहत शिविरों में रखा गया: हरदीप सिंह मुंडियन 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बाढ़ में 30 लोगों की मौत और 1400 गांव प्रभावित भीषण बाढ़ में 1.48 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त

पंजाब के राज्यपाल ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक , पुलिस और सेना के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई । बचाव कार्यों में प्रयुक्त तकनीक के लिए जिला प्रशासन की सराहना मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं को बचाने के लिए किए गए प्रयास प्रशासन की महान उपलब्धि को दर्शाते हैं।

लालजीत भुल्लर ने हरिके पत्तन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और जल्लोके के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। भोजन किट, पानी, राशन, पशुओं के लिए चारा, भूसा और चारा उपलब्ध कराया गया।