पटियाला : दिग्गज कांग्रेसियों को रास नहीं आई ‘गांधीगिरी’ अब चालू किया पार्टी उम्मीदवार डॉ.गांधी का खुला विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गांधी के खिलाफ पार्टी के प्रदेश प्रधान वड़िंग के सामने
वर्करों ने ही लगा डाले नारे दिग्गज नेताओं की शह पर

नदीम अंसारी
पटियाला 21 अप्रैल। इसे वक्त का फेर ही कहेंगे कि कभी कांग्रेस का गढ़ रहे पटियाला में इस बार कांग्रेस चौतरफा मुसीबतों से घिरी है। ऐसे में इस लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार डॉ.धर्मवीर गांधी का कांग्रेस में ही कड़ा विरोध हो रहा है। विरोध करने वाले वर्करों को दिग्गज कांग्रेसी नेता ही शह दे रहे हैं।
यहां गौरतलब है कि कांग्रेस के सूबा प्रधान व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के चलते यह शाही शहर पटियाला कांग्रेस का मजबूत गढ़ था। उनके बीजेपी में जाने से संकट बढ़ा तो कांग्रेस ने इसका सियासी-तोड़ निकाला। कभी आप के टिकट से चुनाव जीतने वाले पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को कांग्रेस में शामिल किया। फिर जैसे ही उनको पटियाला से ही पार्टी का कैंडिडेट बनाया तो सारा खेल बिगड़ना शुरु हो गया।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि गांधी को पटियाला से ही टिकट मिलने से कई कांग्रेसी दिग्गज नाराज हो गए थे। उनकी शह पर पार्टी वर्करों ने राजपुरा में चुनावी बैठक रखी। जिसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी बुलावा भेजा। बताते हैं कि जैसे ही वड़िंग पहुंचे तो पार्टी की ‘गांधीगिरी’ से खफा वर्करों ने उम्मीदवार के खिलाफ रोष जताया। जबकि सूबे के पूर्व मंत्री लाल सिंह और पूर्व विधायकों हरदियाल सिंह कंबोज व राजिंदर सिंह ने भी डॉ. गांधी को टिकट देने के फैसले पर एतराज जताया। जब वड़िंग लौटने लगे तो दिग्गजों की शह पर वर्करों ने गांधी विरोधी नारेबाजी शुरु कर दी। मौके की नजाकत को समझते हुए वड़िंग ने वर्करों को शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे।
विरोधियों ने दलीलें देकर निकाली भड़ास : बता दें कि इस मीटिंग में पूर्व विधायकों निर्मल सिंह व जगतार सिंह राजला के अलावा पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान गुरशरण कौर रंधावा भी मौजूद थीं। पूर्व विधायक कंबोज ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने डॉ. गांधी को ईमानदार बता टिकट दी। ऐसे सारे टकसाली कांग्रेसियों की छवि पर सवालिया निशान लगा, क्या वे सभी बेईमान हैं। वर्करों के मनों को ठेस पहुंचा उनका मनोबल गिराया। पूर्व विधायक राजिंदर बोले कि डॉ. गांधी को बड़ा बुद्धिजीवी कहते हैं। उनके जैसे बुद्धिजीवी पहले भी कई कांग्रेस में आए, सभी मलाई खाकर चलते बने। ये सारे बुद्धिजीवी सिर्फ सही मौके पर कांग्रेस में आते हैं। गांधी ने कांग्रेसी वर्करों पर झूठे पर्चे कराए थे। पूर्व मंत्री लाल सिंह बोले कि कांग्रेस पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। यह किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है।


स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया