watch-tv

रोड क्रास कर रहे टैक्सी चालक को महिंद्रा पिकअप चालक ने कुचला, मौत, दो महीने बाद बेटी ने जाना था विदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 20 अप्रैल। खन्ना में शुक्रवार की रात एसएसपी दफ्तर के सामने तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने एक टैक्सी चालक को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी महिंद्रा पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। एक राहगीर ने करीब 4 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन वह गांवों में से गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब हो गया। मृतक की पहचान सागर मंडेर (46) निवासी तुरमरी के तौर पर हुई। सिटी थाना 2 की पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार, मृतक टैक्सी चालक सागर मंडेर वर्मा टूर एंड ट्रैवल कंपनी में टैक्सी चालक था। वह अक्सर दिल्ली के ज्यादा चक्कर लगाता था। कंपनी की गाड़ी को मुर्थल में खड़ी करने के बाद वह गांव लौट रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे सागर मंडेर ने कंपनी की गाड़ी दूसरे ड्राइवर को पकड़ाकर घर जाना था। नेशनल हाईवे से सर्विस लेन को जाने वाले कट पर गाड़ी दूसरे ड्राइवर को सौंपने के बाद सागर सर्विस लेन पार करने लगा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा पिकअप के चालक ने सागर को टक्कर मार दी और वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में सागर की मौत हो गई।

दो महीने बाद बेटी ने जाना था विदेश
सागर मंडेर अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया। सागर की बड़ी बेटी को दो महीने बाद विदेश जाना था। घर में तैयारियां चल रही थी और परिवार को खुशी थी कि बेटी विदेश जाकर अपना भविष्य संवारेगी और परिवार का भी सहारा बनेगी। इसी बीच परिवार को दुखद समाचार मिला कि सागर मंडेर की हादसे में मौत हो गई है। एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नेशनल हाईवे और सर्विस लेन पर लगे कैमरों की फुटेज से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment