watch-tv

हाथ का साथ छोड़ टपारिया भाजपा में शामिल, तीन बार महिला कांग्रेस की जिला प्रधान रहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सब-हैडिंग—-
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आकर प्रत्याशी बन चुके
बिट्टू का दावा, कांग्रेसी अपनी पार्टी से मायूस

लुधियाना/13 अप्रैल। तीन बार महिला कांग्रेस की जिला प्रधान रहीं लीना टपारिया भाजपा में शामिल हो गईं। परिजनों व समर्थकों समेत पार्टी में आने पर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने टपारिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।
गौरतलब है कि मौजूदा वक्त महिला कांग्रेस की प्रांतीय उपाध्यक्ष रहते टपारिया ने बीजेपी ज्वाइन की। उनके साथ युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग टपारिया के अलावा आशीष टपारिया, अरुणा टपारिया, राकेश कुमार, विजय कुमार, गगन सोहल, रणधीर सिंह, गगन सोहल ने भी भाजपा ज्वाइन की। टपारिया का स्वागत करते बिट्टू ने कहा कि उनके भाजपा में आने से साफ पता चलता है कि कांग्रेसी नेता व कैडर मान चुके हैं कि देश और लुधियाना का भविष्य भाजपा ही है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती हैं। वे ही हैं, जो घर-घर जाकर प्रचार कर मतदाताओं से सीधे संपर्क में रहती हैं। वहीं, टपारिया ने कहा कि आज पूरे देश में ‘अब की बार, 400 पार’ का जादू चला रहा है। मतदाता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के प्रति आकर्षित हैं।
————–

Leave a Comment