लुधियाना से मरीज छोड़ने गए एम्बुलेंस ड्राइवर की वाराणसी में मौत, गाड़ी में मृतक मिला युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/12 अप्रैल। लुधियाना के एम्बुलेंस चालक की शकी हालातों में वाराणसी में मौत हो गई। एम्बुलेंस में ही उसकी लाश पड़ी मिली। घटना स्थल पर थाना फूलपुर की पुलिस ने मौके पर पुहंची। एम्बुलेंस को खुलवा शव की जांच की, वही मौके पर फोरेंसिक विभाग को बुलवाया गया। पुलिस ने शव के पास से मिले दस्तावेजों से मिले नंबरों से संपर्क कर चालक के परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया। मृतक युवक की पहचान लुधियाना के फतेहगंज मोहल्ले के रहने वाला 20 वर्षीया जरनैल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक जरनैल सिंह एंबुलेंस चलाने का काम करता था। वह सोमवार की शाम लुधियाना के सिविल अस्पताल से एक मरीज को चंडीगढ़ के अस्पताल में छोड़ने गया था। जहां से उक्त मरीज के परिजनों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कहा। जिसपर एंबुलेंस चालक जरनैल ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह वाराणसी की ओर जा रहा है। जहां से वह दो दिन तक लौट आयेगा। वह  मरीज को वाराणसी में छोड़ कर आराम करने के लिए वाराणसी के हाइवे पर बने एक पेट्रोल पंप पर रुक गया। कई घंटे बाद जब वह गाड़ी से बाहर नहीं निकला तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*