watch-tv

रदयाल सिंह सिद्धू यादगारी दूसरा शूटिंग वालीवाल टूर्नामेंट कप लुधियाना जिले के गांव गिल के खिलाड़ियों के नाम रहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खेलों को बढ़ावा देने को राज्य सूबा सरकार वचनबद्ध : सिद्धू

लुधियाना/9 अप्रैल। बाबा विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन और विश्वकर्मा स्पोर्टस क्लब की तरफ से दूसरा शूटिंग वालीवाल टूर्नामैंट कराया गया। यह विश्वकर्मा पार्क में हरदयाल सिंह सिद्धू यादगारी टूर्नामेंट के तौर पर कराया गया।
जिसमें मुख्य सरपरस्त आप विधायक सिद्धू, संस्था से जुड़े ओहदेदारों ने सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक सिद्धू, प्रमुख उद्योगपति चरणजीत सिंह विश्वकर्मा और अध्यक्ष रेशम सिंह सग्गू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए अच्छे खेल मैदान और खेल उपकरण भी उपलब्ध कराये जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सिधू सलेमशाह, दूसरे स्थान पर रहे जशन गांव गिल और तीसरे स्थान पर रहे गांव संगे के सतवीर सिंह को सम्मानित किया।
टूर्नामेंट की कमेंट्री बूटा निहाल सिंह वाला और अजय फाजिल्का ने की। जबकि जसपाल सिंह खंगूड़ा, चन्नी खेड़ा, डीपी भदौर सहारन माजरा, सुरजीत सिंह लोटे, दर्शन सिंह लोटे, यादविन्दर सिंह राजू, सुखविन्दर सिंह दहेले, बलदेव सिंह उभ्भी वालीबाल, इकओकार सिंह, मनजिन्दर सिंह सोनू, परमजीत सिंह सरना, जसविन्दर सिंह हैपी, कोरियर, सिमरन सिंह, डिम्पल, हरमन, हरविन्दर सिंह मोनूं रुपाल, सुखविन्दर सिंह जगदेव, लखवीर सिंह लक्की, काला आदि उपस्थित थे।
————

Leave a Comment