युद्ध की देवी दुर्गा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डॉ. मोनिका रघुवंशी

प्राचीन काल में जीव नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से स्वयं परेशानियों से नहीं निकल पा रहे थे। देवी देवता अमर हैं अतः वह निरंतर असुरों के त्रास से व्याकुल थे। मनुष्य असुरक्षित होकर कभी प्राकृतिक आपदाओं से, कभी सुख संसाधनों की कमी से, कभी पशु पक्षियों से या कभी आपस में ही परेशानियों से घिरे हुए थे। पशु पक्षी व असुर प्राकृतिक आपदाओं के कारण निरंतर मृत्यु को प्राप्त हो रहे थे। ऐसी स्थिति में आदिशक्ति ने दुर्गा देवी रूप में जीवों की पीड़ाओं को हरने के लिए अवतरण किया।

जीवों की परेशानी देखते हुए अधिक विलंब ना करते हुए दुर्गा देवी ने सीधे स्त्री रूप में अवतरण किया। उन्होंने ब्रह्मांड की सर्वश्रेष्ठ दैविक शक्तियां धारण कीं जो की नकारात्मक शक्तियों पर विजय हासिल करने में सक्षम हों। उन्होंने देवी देवताओं की सर्वश्रेष्ठ शक्तियों का चुनाव किया। देवी देवताओं की सर्वश्रेष्ठ शक्तियां नकारात्मक शक्तियां देखते ही युद्ध को प्रस्तुत हो गईं। देवी देवताओं की शक्तियों को नकारात्मक शक्तियों में असुर प्रतीत होने लगे। दुर्गा देवी युद्ध में प्रवृत्त होकर नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने लगीं। दुर्गा देवी दिन रात नकारात्मक शक्तियों से युद्ध कर सामान्य जीवन को त्रास देने वालों को समाप्त करने लगीं। इस प्रकार वह युद्ध की देवी रूप में विख्यात हुईं।

79वां स्वतंत्रता दिवस सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया शहीद-ए-आजम स्मारक, खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि अर्पित की पंजाब भर के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 5000 कार्यकर्ताओं और सहायकों की भर्ती प्रक्रिया सितंबर में शुरू की जाएगी पंजाब सरकार खटकर कलां सहित पांच जिलों में राजमार्गों पर पौधारोपण के लिए पायलट परियोजना शुरू करेगी खेल गतिविधियों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 3073 मॉडल खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे जीवनजोत कार्यक्रम के तहत भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान – 600 से अधिक बच्चों को बचाया गया, उनके माता-पिता को सौंपा गया, स्कूलों में दाखिला दिलाया गया