ऐसी ही है सियासी-डगर : गोल्डी हैं जलालाबाद से आप विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज फिरोजपुर से बने बसपा के लोकसभा प्रत्याशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बड़े विवाद में रहे कंबोज अब हाथी पर सवार
लुधियाना/यूटर्न/8 अप्रैल। जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी का परिवार फिर सुर्खियों में आ गया है। उनके पिता ने लोकसभा चुनाव में आप को नकार बहुजन समाज पार्टी के हाथी पर सवार होना बेहतर समझा। बसपा ने भी झटपट उनको फिरोजपुर से अपना लोस प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बसपा के पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने इसका ऐलान किया। उनका दावा है कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम मुहर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती जल्द लगा देंगी। वहीं, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने दावा किया कि सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और समाज में गहरी पकड़ रखते हैं।
नवांशहर से बसपा विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने तंज कसा कि विधायक गोल्डी के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है। अब आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा। यहां काबिलेजिक्र है कि सुरिंदर कंबोज एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में आए थे। विधायक के पिता होने के बावजूद पुलिस ने अन्य आरोपियों सहित उनके खिलाफ एक अपराधिक मामला दर्ज किया था। माना जा रहा है कि उसी केस की वजह से कंबोज सूबे की आप सरकार से खफा चल रहे थे और उन्होंने बसपा में शामिल होकर आप को सियासी-झटका दिया है।
————

युद्ध नाशियां विरुद्ध: ‘सुरक्षित पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन पर नागरिकों की सलाह से 1 मार्च से अब तक 5562 एफआईआर दर्ज 1 मार्च, 2025 से 26,995 ड्रग तस्कर पकड़े गए; 1096 किलोग्राम हेरोइन, 380 किलोग्राम अफीम, 12.43 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने लोगों से सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 के माध्यम से गुमनाम रूप से नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने का आह्वान किया पुलिस टीमों ने 1 मार्च से रोकथाम के तहत 1153 संपर्क बैठकें और छात्रों के साथ 4293 बैठकें आयोजित की हैं

पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों से विरासत में मिले आबकारी बकाये की वसूली तेज: हरपाल सिंह चीमा चालू वित्त वर्ष में 1.85 करोड़ रुपये की वसूली; 20.31 करोड़ रुपये मूल्य की 27 संपत्तियां बेची जाएंगी सितंबर के पहले दो हफ्तों में श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, मानसा में 14 संपत्तियों की नीलामी आबकारी विभाग का लक्ष्य 67 लंबित बकाया मामलों से पर्याप्त राजस्व वसूली करना है पिछली अकाली-भाजपा सरकारों की तुलना में पारदर्शी शासन के प्रति आप सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया