watch-tv

भगवान के नाम का जप करना ही सर्वोत्तम यज्ञ:श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गौमाता सनातन धर्म की मूल-कन्हैया मित्तल

 

Ludhiana 05 April  : श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा संस्थान की ओर से महामंत्र गौशाला जैनपुर हंबडा रोड पर करवाए जा रहे अतुलनीय महोत्सव के दूसरे दिन महामंत्र नाम जप यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमे श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज जी ने महामंत्र नाम जप यज्ञ की महिमा का गुणगान करते हुए कहा भगवान के नाम का जप करना ही सर्वोत्तम यज्ञ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार भक्ति के मार्ग पर बढऩा चाहिए। भगवान अपने भक्तों के लिए अनेक रूप लेकर धरती पर आते हैं। जैसे भगवान ने राम अवतार में राम सेतु बनाया और कृष्ण अवतार में गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठाया, ऐसा केवल भगवान कर सकते हैं, क्योंकि वे दिव्य हैं। पूरे संसार में कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।

महाराज जी ने कहा कि भगवान अपने भक्त के द्वारा अर्पण की गई वस्तु का भाव स्वीकार करते हैं। हम अगर भाव से भगवान को तुलसी पत्र भी अर्पण करते हैं तो भगवान उसे भी प्रसन्न हो जाते हैं। एक हमारा मन ही है जो हमें संसार में बांधता है या मुक्ति दिलवाता है। जब हमारा मन विषय भोग में लग जाएगा तो वह बंधन में डाल देगा और इसके विपरीत जब यह भक्ति मार्ग पर चलेगा तो हमें संसार से मुक्ति दिलवा देगा। जिस भी व्यक्ति को अपने मन को सुखी करना है उसे महामंत्र को अपनाना पड़ेगा और महामंत्र वही है जिसमें सभी मंत्र समय हुए हैं। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।। वेदों शास्त्रों के अनुसार इस कलयुग में मुक्ति पाने का इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, अन्य कोई भी साधन इससे श्रेष्ठ नहीं है।समारोह में संकीर्तन सम्राट कन्हैया मित्तल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर गोमाता की सेवा कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर हरिनाम संकीर्तन की अविरल धारा बहाई।इस मौके कन्हैया मित्तल ने कहा कि गौमाता सनातन धर्म की मूल हैं। जिसमे सभी देवी देवताओं का वास है।सोमनाथ मल्होत्रा, योगेश मग्गो, गणेश अग्रवाल, सोहन लाल,नरेंद्र सरीन ने संकीर्तन सम्राट कन्हैया मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।समरोह में भाजपा नेता जीवन गुप्ता,विशाल गुलाटी ,पंडित विशाल शास्त्री,आचार्य दीपक मिश्रा बहन चंद्रकला अमृतसर वालो ने भी भाग लेकर गो सेवा की।

इस मौके पर  पर सोम नाथ मल्होत्रा, योगेश मग्गो, गणेश अग्रवाल, सुरेश कपूर, सोहन लाल, भुवेश अग्रवाल, चंदर सोनी, आनंद अरोड़ा, राजिंदर गुप्ता, सुभाष ग्रोवर, अनिल पाहवा अनिल ढींगरा, सनी डावर, नरिंदर सरीन,राजेश नारंग , कुलदीप छाबडा, आदि मौजूद रहें।

Leave a Comment