लुधियाना में रेल ट्रैक से गुजरते हुए दुकानदार के ट्रेन से दोनों पैर कटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मॉडल ग्राम का हादसा, दुकान घंटाघर में
लुधियाना/यूटर्न/3 अप्रैल। महानगर के मॉडल ग्राम इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे-ट्रैक पर गुजर रहे दुकानदार को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदार की दोनों टांगें बुरी तरह से कट गईं। उसे ट्रैक पर तड़पते देख आसपास के लोगों ने संभाला।
घायल के पास मिले पहचान-पत्र से पता चला कि उनका नाम अशोक कुमार है। घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी पुलिस पहुंची। अशोक की घंटाघर के नजदीक जूतों की दुकान है। घायल के दो बेटों विशु और रमन को जब आसपास के लोगों ने सूचित किया तो वे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। अशोक कुमार को किस ट्रेन ने कुचला है, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। अशोक की दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई थीं। लोगों की मदद से गंभीर घायल अशोक कुमार को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उनको पीजीआई रेफर कर दिया है।
———