watch-tv

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को नवाजा ‘भारत रत्न’ से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रघुनंदन पराशर जैतो पंजाब

जैतो,31 मार्च :देश के पूर्व गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज भारतीय जनता पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी को एतवार को ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया ।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्वारा घर पर जाकर सम्मान समारोह कार्यक्रम रखने का मुख्य कारण लालकृष्ण आडवाणी की सेहत और वृद्धावस्था होना है। उल्लेखनीय है कि कल शनिवार को राष्ट्रपति ने नरसिम्हा राव सहित 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया था। भारत रत्न सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है।पहला भरत रत्न 1954 में सी.राजगोपालाचारी , सर्वपल्ली राधाकृष्णन व सी.वी.रमन को दिया गया था।

Leave a Comment