चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, दो अन्य विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह समेत दो अन्य को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके साथ भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।

पांचवें पुरस्कार विजेता लालकृष्ण आडवाणी बीमारी के कारण समारोह में शामिल नहीं हुए। उम्मीद है कल राष्ट्रपति मुर्मू उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी