watch-tv

विधायक शीतल अंगुराल ने अपने विधानसभा सदस्यता पद से दिया इस्तीफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रघुनंदन पराशर

जैतो,28 मार्च  : पंजाब के जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने आज विधायक की सदस्यता से अपना इस्तीफा विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि कल आप विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर उपचुनाव में जीत हासिल की थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को जबरदस्त झटका लगा। जब पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं। बता दें कि उक्त दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थीं। सुशील रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को पराजित कर उपचुनाव जीता था। शीतल अंगुराल भाजपा पृष्ठभूमि के हैं और विधानसभा चुनाव में जालंधर से टिकट न मिलने के चलते आम आदमी पार्टी में चले गए थे।

Leave a Comment