watch-tv

पंजाब सरकार का एक और यूटर्न,सिद्वू मूसेवाल के पिता के आरोप पर एक्षन मोड पर सरकार 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(कुलवंत सिंह)

पंजाब 21 मार्च : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 17 मार्च को बच्चे को जन्म देने के मामले में पहले जांच करने उसके परिजनों के पास जाने वाले अधिकारियों पर जब मूसेवाल के पिता बरसे तो मीडिया में विरोध का निशाना बनी सरकार ने यूटर्न ले लिया है। बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया। इसपर पंजाब सरकार ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी अजॉय शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। पंजाब सरकार की तरफ से प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अजॉय शर्मा को शो कॉज नोटिस जारी कर पूछा गया है कि मामले की छानबीन करने से पहले मुखयमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में मामले को क्यों नहीं लाया गया।

बलकौर सिंह ने सरकार पर लगाए थे ये आरोप

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की तरफ से कहा गया था कि सरकार उनकी खुशियों में विघ्न डाल रही है। प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। उनका बेटा जो 2 दिन पहले पैदा हुआ है, उसके लीगल डाक्यूमेंट पेश करने के लिए कहा जा रहा है। उनसे तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान से विनती करते हुए कहा था कि बच्चे का ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद उन्हें जहां बुलाया जाएगा वो पहुंच जाएंगे। उन्होंने कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया।

कांग्रेस ने खड़े किए थे सवाल

बलकौर सिंह का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मुखयमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीएम भगवंत मान आप शायद अकेले पंजाबी हैं जिसने अभी तक बलकौर सिंह को उनके उनके नवजात बेटे के जन्म पर बधाई नहीं दी है। वहीं अब आपका प्रशासन उन्हें अपनी कानूनी बाधाओं से परेशान कर रहा है। आपसे अनुरोध है कि सिद्धू परिवार को परेशान करना बंद करें और उन्हें खुश होने दें।

————–

Leave a Comment