watch-tv

केंद्र सरकार के फैसले से कपड़ा व्यापारियों में खुशी की लहर – हर्ष शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 मार्च। केंद्र सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले कपड़े पर न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने पर व्यापार संघ के प्रधान हर्ष शर्मा द्वारा जानकारी दी गई। इस संबंध में उद्योग मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। व्यापार संघ के प्रधान हर्ष शर्मा और चेयरमैन महेश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश व्यापार संघ के न्योते पर लुधियाना आए थे। जहां सर्किट हाउस में कपड़ा व्यापारियों के साथ उनकी बैठक करवाई थी। जिसमें चीन से आयात होने वाले कपड़े पर न्यूनतम मूल्य निर्धारण करने की मांग कपड़ा व्यापारियों द्वारा की गई थी। इसके बाद केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्रालय द्वारा संबंधित उद्योगपतियों को दिल्ली बुलाया गया था। जहां पर केंद्र सरकार के टेक्सटाइल सलाहकार के साथ विभिन्न राज्य के उद्योगपतियों की बैठक हुई थी। जिसमें न्यूनतम मूल्य निर्धारण करने पर अलग-अलग उद्योग संगठनों से सलाह मशवरा किया था। उसके बाद आज उद्योग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब चीन से आयात होने वाले कपड़े का न्यूनतम मूल्य निर्धारित कर दिया है। जानकारी देते हुए हर्ष शर्मा और अजिंदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से कपड़ा व्यापारियों में खुशी की लहर है और इससे लुधियाना में टेक्सटाइल उद्योग को लाभ मिलेगा। जिससे शहर का व्यापार प्रफुल्लित होगा।

Leave a Comment