कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़  12 मार्च : कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम चुन लिए गए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे । नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।
2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका; अमृतसर में 7 पिस्तौल के साथ किशोर समेत 4 गिरफ्तार हथियारों का उद्देश्य गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में शांति भंग करना था: डीजीपी गौरव यादव इन हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में बड़ी आपराधिक गतिविधि टल गई: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 नवनियुक्त कृषि विकास अधिकारियों को नौकरी पत्र सौंपे कृषि मंत्री ने उन्हें आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और पंजाब के किसानों को सशक्त बनाने के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया

अमृतसर में छह अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ पांच लोग गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के निर्देशों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव बरामद हथियार राज्य के अपराधियों और गैंगस्टरों को दिए जाने थे