सीएम भगवंत मान को बाढ़ पीड़ितों के लिए सौंपे 75 लाख के चेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 24 सितंबर। हीरो रियल्टी के वरिष्ठ अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह और सीईओ रोहित किशोर की और से सीएम भगवंत मान को मंत्री संजीव अरोड़ा की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए चेक सौंपे गए। इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ के किसको कास्टिंग के राघव गोयल और कुलदीप गोयल की और से 10 लाख और गंगा एक्रोवूल के डॉ. रविंदर वर्मा की और से 15 लाख का चेक सौंपा गया। वहीं इससे पहले भी मंत्री संजीव अरोड़ा की मौजुदगी में कई व्यापारियों की और से बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम भगंवत मान को चेक सौंपकर सहायता की।

Leave a Comment