हथियार सप्लाई करने जा रहे लॉरेंस बिश्नोई के 7 गुर्गे गिरफ्तार, विदेश से जग्गा धूरकोट चला रहा गिरोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 7 अक्टूबर। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े जग्गा धूरकोट गिरोह के सात सदस्यों काे हथियार समेत काबू किया है। इसे विदेशी मूल के हैंडलर जग्गा धूरकोट द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। आरोपियों से पांच पिस्तौल 32 बोर व आठ कारतूस व मैगजीन मिली है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है। पंजाब पुलिस के मुताबिक यह गिरोह राज्य में डकैती की योजना बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल था। वहीं, पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने अब तक कितने लोगों को हथियार मुहैया करवाए हैं। इससे पहले इस तरह के गिरोह मोहाली, खन्ना, रोपड़ और लुधियाना पुलिस भी पकड़ चुकी है।

पहले दो शूटर मोगा पुलिस ने दबोचे
गत साल अगस्त महीने में मोगा पुलिस ने जग्गा के दो शूटरों को दबोचा था। जग्गा ने दोनों को मोगा के एक व्यापारी और जगराओं के एक व्यक्ति की हत्या का टारगेट दिया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें वारदात करने से पहले ही काबू कर लिया था। उनसे नौ एमएम की दो पिस्टल, चार मैगजीन व चालीस राउंड बरामद हुए थे।

पंजाब सरकार ने जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ बागवानी पर प्रौद्योगिकी विनिमय कार्यशाला का आयोजन किया जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के साथ पीसीआरईएसएचपी के तहत सहयोग पर चर्चा की