watch-tv

प्रो.  मोहन सिंह की याद में 46वाँ प्रोफेसर मोहन सिंह मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी सांस्कृतिक मेला संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Ludhìana Oct 21 : कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने किया मेले का उद्घाटन;  पंजाबी पारंपरिक गायन का लगा खुला अखाड़ा;  डॉ.  ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा लोक नृत्य की पेशकश;  पंजाब और पंजाबियत के लिए अहम योगदान देने वाली शख्सियतों का सम्मान

– प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा डॉ. ए.वी.एम एजुकेशनल सोसायटी और जगदेव सिंह जस्सोवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से युग कवि प्रो.  मोहन सिंह की याद में 46वाँ प्रोफेसर मोहन सिंह मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी सांस्कृतिक मेला अपनी मीठी और गहरी यादें छोड़ते हुए, डॉ.  ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ईसा नगरी पुली, नजदीक सिविल अस्पताल लुधियाना में संपन्न हुआ।  इससे पहले मेले का उद्घाटन पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री स.  हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा किया गया।  मेले के दौरान पंजाब और पंजाबियत के लिए अहम योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। वहीं पर, नवजोत सिंह जरग और उनके साथियों ने पंजाबी पारंपरिक गायन और ढाडी क्विशरी प्रस्तुत की और डाॅ.  ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।इस मौके पर फाउंडेशन के सरपरस्त प्रगट सिंह ग्रेवाल,पृथीपाल सिंह एसपी, चेयरमैन गुरनाम सिंह धालीवाल, प्रधान राजीव कुमार लवली और स्वागती कमेटी के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह जस्सोवाल ने कहा कि पंजाबी मातृभाषा के बाबा बोहड़ स्व. स. जगदेव सिंह जस्सोवाल ने अपने प्रिय मित्र प्रो.  मोहन सिंह की याद को समर्पित प्रो.  मोहन सिंह अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी सांस्कृतिक मेलों की थी।  जिनकी प्रेरणा से 46वें प्रो. प्रोफेसर मोहन सिंह अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी सांस्कृतिक मेले का आयोजन मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।  जिसकी शुरूआत कल प्रो.  मोहन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पंजाबी भवन में सेमीनार और कवि दरबार का आयोजन किया गया था।  वहीं पर, आज डाॅ.  ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी पारंपरिक गायन का खुला अखाड़ा आयोजित किया गया है।  इस दौरान स्कूली बच्चों ने भांगड़ा, गिद्दा समेत अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी प्रस्तुत कीं।उन्होंने कहा कि इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने मेले का उदघाटन किया। पुरस्कार समारोह से पहले नवजोत सिंह जरग और साथियों ने पंजाबी पारंपरिक गायन प्रस्तुत किया और डाॅ. ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये।  इसके बाद पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.  सतबीर सिंह गोसल, फाउंडेशन के संरक्षक डाॅ.  गुरभजन सिंह गिल, विधायक अशोक पराशर पप्पी, फाउंडेशन के महासचिव डाॅ.  निर्मल जोड़ा, पूर्व सांसद और लोकप्रिय लोक गायक मुहम्मद सदीक द्वारा पंजाबी सूफी गायकी में विशेष स्थान रखने वाले ज्योति नूरां, युगल गायकी दीप ढिल्लों और जैसमीन, प्रवासी पंजाबी कवि हरजिंदर कंग, खेल क्षेत्र से ओलंपियन हरवंत कौर, प्रवासी पंजाबी निर्मल सिंह अमेरिका,राज झज्ज कनाडा, दीप ढिल्लों और संगीत निर्देशक तेजवंत किट्टू को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के बाद ज्योति नूरां, दीप ढिल्लों और जैस्मीन, लोक गायक रविंदर ग्रेवाल, आत्मा बुढेवालिया, जसवंत संदीला, शालिनी जम्वाल, हैप्पी डेहलों और लव मनजोत ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।  जबकि कार्यक्रम का संचालन बीबा मीना महरोक और करमजीत ग्रेवाल ने किया। उन्होंने बताया है कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध पंजाबी विरासत से जोड़ना है। इस अवसर पर लोक गायकों और स्कूली बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां बेहद सराहनीय हैं। हमारा प्रयास भविष्य में इस मेले को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का होगा। उन्होंने नगर निगम के जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, मनिंदर सिंह थिंद, राजिंदर सिंह फिनटोन, हरनेक सिंह ग्रेवाल रायकोट, मनी ग्रेवाल, संदीप सिंह रूपालो, अमरजीत सिंह शेरपुरी, प्रतीक इंदर सिंह ग्रेवाल, बलविंदर सिंह ग्रेवाल, करमजीत सिंह ग्रेवाल, हरबिंदर पाल सिंह जसोवाल, दिलबाग सिंह खतराय कलां, आत्मा बुढेवालिया, गौरव महेंद्रू, तनिष्क कनौजिया, बलविंदर सिंह गोल्डी के साथ साथ डाॅ.  ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनीषा गाबा सहित स्टाफ समूह सदस्यों का भी धन्यवाद व्यक्त किया गया, को भी बधाई दी जिन्होंने मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment