बड़े हादसे के बाद जागकर फिर सो जाता है प्रशासन
लुधियाना 12 जून। कासाबाद में सतलुज दरिया पर रविवार को नहाने गए छह युवक अचानक डूब गए थे। इस दौरान दो युवकों को लोगों ने बचा लिया था। उक्त मामले में दो युवकों की लाश बरामद हो गई है, जबकि दो युवकों की लाश मंगलवार को बरामद हुई थी। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाकर दो युवकों की लाशें बरामद कर ली है। वहीं पता चला है कि पुलिस को एक और लाश बरामद हो गई है। यह युवक कुछ दिन पहले नहाते हुए डूब गया था। मृतक दोनों युवकों की पहचान शमीम और जहीर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दी हैं। वहीं अब पांच युवकों की मौत होने के बाद प्रशासन भी जाग चुका है।
अब जागा प्रशासन, क्या होगा एक्शन ?
वहीं अब इन हादसों के बाद आखिरकार प्रशासन जाग गया है। लेकिन यह चौकसी कितने दिन रहेगी, यह देखना होगा। हालाकि लुधियाना डीसी साक्षी साहनी की और से जिला लुधियाना की सीमा के भीतर बहने वाली नहरों , नदियों व कुओं आदि में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी साहनी ने बताया कि इस मौसम में अक्सर नहरों/नदियों में पानी बहुत तेज गति से बहता है और तेज बहाव के कारण जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है। इसलिए, कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की जरुरत है। उन्होंने यह आदेश 10 जून से लागू किए हैं।