32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेलिंग के आरोप में 35 वर्षीय एक अविवाहित युवक के खिलाफ के दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लालडू 17 March : डेराबस्सी ब्लॉक के एक गांव की 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेलिंग के आरोप में 35 वर्षीय एक अविवाहित युवक के खिलाफ के दर्ज किया है। पीड़िता एक विधवा और तीन बच्चों की मां है जो इंस्टाग्राम के जरिए उक्त युवक के संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। लालडू पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए अंबाला कैंट पुलिस थाने भेज दी है।

जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता महिला तीन बच्चों की मां है जिसके पति की अप्रैल 2021 में देहांत हो गया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए विशाल वासी तेलीपुरा जिला यमुनानगर उसके संपर्क में आया और शादी का झांसा देकर उसे कई बार अंबाला कैंट के बस स्टैंड के साथ होटल ले जाता रहा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपी विशाल ने उसके कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली थी जिनके दम पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि विशाल के खिलाफ लालडू पुलिस थाने में जीरो एफआईआर बीएनएस की अलग अलग धाराओं में दर्ज कर संबंधित थाने भेजने के लिए अंबाला कैंट सदर थाने भेज दी गई है।

Leave a Comment