watch-tv

गुरप्रीत हत्याकांड में 3 लोग गिरफ्तार, ​​​​​​ सांसद अमृतपाल की भूमिका आई सामने, अर्श डल्ला मास्टरमाइंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 18 अक्टूबर। फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खडूर साहिब के खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका सामने आई है। यह खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने आज शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला है। डीजीपी ने कहा कि सारी जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है। अमृतपाल सिंह इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। डीजीपी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत भी वारिस पंजाब संस्था से जुड़ा हुआ था। वह संस्था के फाउंडर मेंबरों से एक था। जब दीप सिद्धू इस संस्था को चला रहे थे तो वह कैशियर की भूमिका निभा रहा था। हालांकि जब अमृतपाल को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो दोनों में मतभेद सामने आए थे। वहीं गुरप्रीत की हत्या में अमृतपाल की भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि सारी जांच तथ्यों के आधार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो अमृपाल से पूछताछ की जा सकती है। क्योंकि हमारे पास कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

सात दिन पहले हुई थी हत्या

गुरप्रीत की हत्या करीब नौ अक्टूबर को हुई थी। उस समय गुरप्रीत सिंह अपने समर्थक सरपंच पद के प्रत्याशी के हक में प्रचार कर घर वापस लौट रहा था, तभी सामने बाइक सवार आए हत्यारों ने गोलियां चलाकर गुरप्रीत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस गोलीबारी में चार गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगी, गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए स्थानीय गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एक एसआईटी बनाई गई थी।

Leave a Comment