शिव कौड़ा
फगवाड़ा 11 मार्च : शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में 24 घंटे आपातकालीन वार्ड की सेवा का शुभारंभ किया गया। जिसके उद्घाटन की रस्म प्रख्यात समाजसेवी सुखदेव सिंह चग्गर ने निभाई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने आईसीयू वार्ड, हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने गायनेकोलॉजी विभाग जबकि विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, पंजाब प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान, पूर्व मेयर अरुण खोसला ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी गणमान्यों का अस्पताल पहुंचने पर श्री विश्वकर्मा धीमान सभा एवं चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के प्रधान प्रदीप धीमान के नेतृत्व में ट्रस्ट और सभा के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गणमान्यों ने अस्पताल ट्रस्ट को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह चैरीटेबल अस्पताल का आपातकालीन वार्ड क्षेत्रवासियों के लिये बहुत सहायक होगा। अस्पताल ट्रस्ट के प्रधान ने बताया कि अस्पताल में सभी आपातकालीन सुविधाएं काफी कम दरों पर उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण एवं मशीनें स्थापित की गई हैं। ताकि कम दर पर बढिय़ा ईलाज की सुविधा मरीजों को दी जा सके। इस अवसर पर बलवंत राय धीमान पूर्व अध्यक्ष विश्वकर्मा मंदिर,पार्षद सीता देवी, संजीव बुग्गा के अलावा बख्शीश राम धीमान, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जुतला, विक्रमजीत चग्गर,अरुण रूपराय,अशोक धीमान, राजिंदर सिंह रूपराय, भूपिंदर सिंह जंडू, इंद्रजीत सिंह मठारू, सुखवंत सिंह घटोरा, रविंदर सिंह पनेसर, नरिंदर सिंह भच्चू, नरिंदर सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, प्रेमदीप चग्गर, सुखविंदर सिंह कुंदी,अमोलक सिंह झीता, प्रशांत धीमान, विशाल भोगल, अंकुश धीमान,बलविंदर सिंह रतन आदि गणमान्य उपस्थित थे।