अम्बाला नगर निगम क्षेत्र के 23388 परिवारों को तोहफा, मिलेंगे मालिकाना हक : मेयर शैलजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल

अम्बाला सिटी, 3 अक्टूबर। यहां की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा ऐलान किया। जिसके मुताबिक अंबाला नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 23388 से ज्यादा लाल डोरा संपतियों के मालिकाना हक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में शुरू इस योजना का फायदा अभी तक अंबाला शहर को नहीं मिला था। इस प्रक्रिया को नगर निगम में अधिकारियों के साथ मिलकर आगे बढ़वाया। इसके तहत अंबाला शहरी क्षेत्र में तमाम मोहल्लों और कालोनियों के लोगों को इस योजना का फायदा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाल डोरा संपत्तिधारीयों को अपने मांगे गए सभी दस्तावेज नगर निगम में जमा करने होंगे। जिनकी जांच के बाद उन्हें मलिकाना हक के सार्टिफिकेट नगर निगम द्वारा जारी किए जाएंगे।

————

Leave a Comment