हरियाणा में 40 साल की दादी को भगा ले गया 20 वर्षीय पोता! 8 लाख के गहने भी गायब,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/22 दिसंंबर: हरियाणा के करनाल में 20 वर्षीय युवक और 40 साल महिला के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। 40 वर्षीय महिला रिश्ते में युवक की दादी लगती है। महिला के पांच बच्चे भी है। महिला के घरवालों का आरोप है कि पोता अपनी दादी को लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि महिला के घर से 7-8 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने भी गायब है। वहीं युवक के परिजनों का आरोप है कि महिला के परिवार ने उनके साथ मारपीट की थी पुलिस ने उन्हें घर आकर बचाया। उसके बाद से ही पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के घर पर रह रहा है।
महिला 5 बच्चों की मां
मामले की जानकारी देते हुए युवक के चाचा ने बताया कि उनके भतीजे की उम्र केवल 20 साल है, जबकि महिला 40 साल की है और पांच बच्चों की मां है। वह रिश्ते में युवक की दादी लगती है। उनके भतीजे ने महिला से किसी प्रकार की बात करने की बात नहीं कही थी। उन्होंने बताया कि हमारा लडक़ा दुबई जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अब डेढ़ महीने से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
युवक के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने महिला पक्ष के लोगों पर मारपीट और झूठे आरोप लगाने की बात कही है। परिवार को शक है कि महिला पक्ष ने उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की है। वहीं महिला के परिवार वाले आरोप लगा रह है कि युवक उनकी पुत्रवधु को लेकर फरार हुआ है। उनके गहने भी अपने साथ ले गए है। उनका आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झूठ बोल रहे हैं।
————-

ढकौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, 65 करोड़ की एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल जारी जीरकपुर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान, ढकौली फाटक पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज मनप्रीत बन्नी संधू और उर्वा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास सफल, रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी अब नहीं लगेगा घंटों लंबा जाम, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की राह साफ केंद्र सरकार से हरी झंडी, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को मिली 65 करोड़ की मंजूरी