अमृतसर आ रही ट्रेन के 2 एसी कोच पीछे छूटे, पहले महाराष्ट्र, फिर गुजरात में अलग हुए वही डिब्बे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 29 सितंबर। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर आ रही पश्चिम एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12925) ट्रेन के 2 एसी कोच कुछ ही मिनटों के अंतराल में 2 बार अलग होकर पीछे छूट गए। ये हादसे तब हुए, जब ट्रेन चल रही थी। पहली बार हादसा महाराष्ट्र, और दूसरी बार गुजरात में हुआ। इसके चलते यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठे। हालांकि, रेलवे ने तुरंत कदम उठाते हुए उन डिब्बों को बदल दिया, जो बार-बार ट्रेन से अलग हो रहे थे। बताया गया है कि कपलिंग में तकनीकी खराबी आने से ये घटनाएं हुईं। सभी यात्रियों को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। फिलहाल, यह ट्रेन 3 घंटा लेट है।

चलती ट्रेन से छूटे 2 एसी कोच

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर पश्चिम एक्सप्रेस मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई थी। दोपहर करीब सवा एक बजे ट्रेन महाराष्ट्र के वनगांव और दहानू रोड स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, इसी दौरान इसके एसी कोच A1 और A2 के कपलिंग में तकनीकी समस्या आई। इस वजह से ये दोनों कोच अलग हो गए।

Leave a Comment

खेल के मैदान में खिलाड़ी हो या युद्ध के क्षेत्र में सैनिक, जीत हमेशा भारत की हुई – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडियों में धान खरीद के पुख्ता प्रबंध, किसानों को फसल बेचने में नहीं आएगी कोई दिक्कत