चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक जरूरी मीटिंग आज अध्यक्ष एच.एस. लक्की की लीडरशिप में हुई। इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ की तैयारियां फाइनल की गईं। फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ से करीब 500 कांग्रेस वर्कर्स दिल्ली पहुंचकर इस रैली में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाएंगे।
5 करोड़ हस्ताक्षर में चंडीगढ़ का बड़ा योगदान
मीटिंग में बताया गया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चलाए गए कैम्पेन के तहत 5 करोड़ सिग्नेचर जुटाए हैं। इनमें से 1 लाख सिग्नेचर चंडीगढ़ कांग्रेस ने इकट्ठे किए हैं, जिन्हें दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द ही ये सिग्नेचर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन
बैठक का मौका खास इसलिए भी रहा क्योंकि आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बर्थडे था। कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में केक काटकर उनका योगदान याद किया गया।
लक्की ने दी शुभकामनाएं
एच.एस. लक्की ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, साहस और सेवा की मिसाल है। उन्होंने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।
मीटिंग पॉजिटिव एनर्जी के साथ खत्म हुई और सभी नेताओं ने 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
