लुधियाना 13 जुलाई। बाबा दीप सिंह नगर में 13 साल की नाबालिग लड़की की उसी की सहेली से शादी करने की जीद पूरी न करने पर उसने फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। जब लड़की के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने लाश लटकती देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक लड़की की पहचान 13 साल की मुस्कान के रुप में हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान अपनी सहेली से शादी करना चाहती थी। वह इसके लिए मना करते थे। तीन दिन पहले वह अपनी उसी सलेही के साथ घर से गायब हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह पक्खोवाल रोड पर एक पार्क में बैठी मिली। घर लौटने पर इसी बात को लेकर उसका अपने तीन अन्य भाई-बहनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं जिनमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। जान देने वाली बेटी दूसरे नंबर की थी। वह शुक्रवार शाम काम से घर लौटे तो बच्चों ने उन्हें बताया कि बेटी ने उनसे झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली।
