अपराधी सागर न्यूटन व साथियों के 10 सोशल मीडिया अकाउंट किए बंद, पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 13 जुलाई। हत्या व फायरिंग मामले में फरार कुख्यात अपराधी सागर न्यूटन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा सागर व उसके साथियों के 10 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं। यह अकाउंट फेसबुक व इंस्टाग्राम पर थे। जिनके जरिए वह लोगों को धमकियां देता था। हालाकि सागर व उसके साथी इन्हीं अकाउंट के जरिए हथियारों की वीडियो भी अपलोड करते थे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भी सागर ने एक वीडियो अपलोड कर पुलिस व राजनेताओं पर बड़े आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर न्यूटन के कई अकाउंट हैं, जहां वह अक्सर वीडियो और फोटो अपलोड करता रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने अपराधों के वीडियो पोस्ट करता है और किए गए अपराधों की जिम्मेदारी लेता है। इस तरह वह लोगों तक अपना संदेश पहुंचाता है। बड़ी संख्या में युवा भी उसके अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं, जो उन्हें किसी न किसी तरह अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित कर सकता है।

पैसे लेकर झूठा पर्चा कराने के लगाए थे आरोप
सागर व उसके साथियों द्वारा पक्खोवाल रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर में एक युवक के घर पर हमला किया था। इस मामले में युवक की दादी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सागर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सागर ने सोशल मीडिया पर आकर पुलिस को चुनौती दी थी और आरोप लगाए थे कि पैसों के बल पर उसकी पत्नी को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी