28 फरवरी को होंगे बार एसोसिएशन के मतदान
डेराबस्सी 20 Feb : बार एसोसिशन डेराबस्सी के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव से दस दिन पहले संवैधानिक पदों के लिए योग्यता में फेरबदल की गई है। कुछ सदस्यों की विरोध के बावजूद अब बहुसम्मति से एसोसिएशन के संयुक्त सचिव की पोस्ट को महिला आरक्षित कर दिया गया है जबकि कैशियर पोस्ट के लिए उम्मीवार की प्रैक्टिस की न्यूनतम योग्यता पांच साल से घटाकर अब तीन साल कर दी गई है। जानकारी मुताबिक बार एसोसिशन चुनावी प्रक्रिया दौरान पर्यवेक्षक हरभिंदर सिंह कंबोज और एआरओ अरविंदर सिंह भट्टी की देखरेख में प्रधान हर्ष जोशी समेत कुल 62 सदस्यों ने हिस्सा लिया। हर्ष जोशी ने बताया कि संविधान में कैशियर की पोस्ट की नयूनतम योग्यता में फेरबदल के अलावा संयुक्त सचिव की पोस्ट आरक्षित कर दी गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को होने जा रहे हैं जिसमें बार एसोसिएशन डेराबस्सी का भी चुनाव होना है। चुनाव से पहले एक हाउस की मीटिंग बुलाई गई जिसमें यह तय किया गया कि कैशियर के लिए 3 साल की प्रैक्टिस का होना अनिवार्य है और संयुक्त सचिव के लिए लेडीज रिजर्व होनी चाहिए। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक ने सबका सुझाव लिया जिसमें मौजूदा प्रधान हर्ष जोशी ने महिला आरक्षण के पक्ष में अपना सहमति जताई जबकि पूर्व प्रधान राजवीर मुंद्रा और पूर्व सचिव राजेश कुमार सागर ने आरक्षण का विरोध कर दिया। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक ने उपस्थित सदस्यों का मत लिया जिसमें 54 वकीलों ने आरक्षण के पक्ष में और आठ लोगों ने इसके विरोध किया। बहुसम्मति के आधार पर उक्त दो फेरबदल कर दिए गए हैं।