हिमाचल प्रदेश में सीमा पर सुरक्षा कड़ी, तिब्बत बॉर्डर से पंजाब और जम्मू कश्मीर तक सीमाएं सील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी, शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

नवीन गोगना

शिमला, 8 मई। भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक तिब्बत सीमा से लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगती राज्य की सीमाओं तक अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बॉर्डर को एक तरह से सील कर दिया गया है। राज्य के प्रमुख बिजली प्रोजेक्ट्स, बांधों, पर्यटन स्थलों और विशेष रूप से प्रमुख मंदिरों जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी शिमला में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना प्रस्तावित बंजार दौरा रद कर सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। सभी जिला उपायुक्तों को सख्त सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए। सीएम ने सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को स्थानीय स्थिति के अनुसार स्कूलों में अवकाश घोषित करने की छूट दी है। साथ ही खाद्य आपूर्ति, संचार, परिवहन, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

सीएम ने पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कुछ हिस्सा सीमा क्षेत्र में आता है, इसलिए हर स्थिति को लेकर सतर्क और तैयार रहना जरूरी है।

————

पंजाब सरकार ने उद्योग को सशक्त बनाने के लिए “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” श्रृंखला शुरू की उद्योग क्रांति के तहत “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” शीर्षक से पहला कार्यक्रम 19 अगस्त, 2025 को अमृतसर में आयोजित किया जाएगा

हरदीप सिंह मुंडियन ने नाहरपुर और नारोवाली गांवों में 1.11 करोड़ रुपये की नई जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया मान सरकार राज्य की 100% आबादी को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री विधायक रंधावा ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री का आभार व्यक्त किया