हिमाचल ने पंजाब-जम्मू की बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसों को वापस बुलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 9 मई। भारत पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और जम्मू के लिए चलने वाली सभी बसों को रोक दिया है। हिमाचल प्रदेश से इन रूटों पर करीब 20 से 25 के करीब बसें जाती है। निगम ने बढ़ते तनाव को देखते बस रूटों को सस्पेंड करने का फैसला किया है। वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाली बसों को भी बीच रास्ते से वापस बुलाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। इन रूटों पर हिमाचल की करीब 20 से 25 बसें चलती है, जिन्हें अभी रोक दिया गया है।

एमडी निपुण जिंदल ने की पुष्टि

एचआरटीसी एमडी निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कदम क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। बस सेवाओं के पुनः शुरू होने की जानकारी जल्द ही यात्रियों को दी जाएगी।

Leave a Comment