हरियाणा : हिसार में अवैध तरीके से रहने वाले 39 बांग्लादेशी नागरिक लिए हिरासत में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ईंट भट्‌ठे पर मजदूरी करने की भनक लगने पर पुलिस पहुंची, कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए मजदूर

हरियाणा, 12 मई। केंद्र सरकार के निर्देश पर हरियाणा में भी अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों को तलाशने की मुहिम चल रही जुटी हुई है। इसी दौरान हिसार के हांसी इलाके में 39 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई। जो गैर-कानूनी तरीके से तोशाम रोड स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक यह भनक लगते ही पुलिस टीम ने ईंट-भट्‌ठे पर रेड की। वहां बांग्लादेश नागरिक मिले। इनमें 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। इनके पास से किसी तरह के दस्तावेजी-सबूत नहीं मिले। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे बॉर्डर क्रॉस करके बांग्लादेश से आए थे। हालांकि यह नहीं बताया कि किसने इन्हें बॉर्डर क्रॉस कराया। इसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

पुलिस ने हिरासत में सभी बांग्लादेशियों को सदर थाने पहुंचाया। अभी यह जांच चल रही है कि ये कितने समय से यहां रह रहे थे और हांसी तक कैसे पहुंचे थे। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा, लीगल राय भी ली जा रही है। इनके डिपोर्ट किए जाने पर भी विचार होगा। आसपास कोई कैंप ना होने के कारण दिल्ली स्थित कैंप से संपर्क कर रहे हैं।

————-

 

 

Leave a Comment