हरियाणा : सीजफायर के बाद सूबे में पटरी पर आने लगा जनजीवन, 12 मई से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होंगे एग्जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हिसार और अंबाला को छोड़कर बाकी जिलों में ब्लैकआउट भी किया बंद

हरियाणा, 11 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार को छोड़कर किसी जिले में ब्लैकआउट नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने भी कल 12 मई से परीक्षाएं फिर से कराने का फैसला किया है। एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश का कहना है कि 12 मई से परीक्षाएं नियमित रूप से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह और शाम के सत्र में होंगी। जबकि 9 और 10 मई को स्थगित की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।

यहां गौरतलब है कि 9-10 मई की रात सिरसा में लोगों ने दो बड़े धमाके सुने थे। ये विस्फोट सिरसा स्थित एयरफोर्स स्टेशन से कुछ दूरी पर हुए थे। उधर, पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया है। हालांकि भारतीय सेना ने कहा था कि हमला एयरफोर्स स्टेशन के पास हुआ था। इससे स्टेशन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इस हमले के बाद से ही प्रशासन और सेनाएं अलर्ट हो गईं थीं। चैकिंग मुहिम के अलावा सिरसा में किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाए जाने पर पूरी पाबंदी लगा दी थी।

——–

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस