ओवरऑल इंचार्ज होंगे खुल्लर, अब 21 की जगह 16 महकमे देखेंगे, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरु रहेंगे
हरियाणा, 2 जून। हरियाणा की सैनी सरकार ने सोमवार को अहम फैसला किया। अब चीफ मिनिस्टर नायब सिंह सैनी के ऑफिस यानि सीएमओ में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सीएम सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के काम का बोझ घटाया दिया गया। साथ ही सीएमओ में मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू की एंट्री भी हो गई है। अब सीएमओ में दो ओएसडी रहेंगे, पूर्व आईएएस राजेश खुल्लर कई बरसों से सीएमओ में हैं और वह राज्य के सबसे पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट कहलाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय से सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे हैं। सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी खुल्लर इस पद पर बने रहे। अभी तक वह 21 विभाग देख रहे थे। विभागों के बंटवारे में उनके पास 16 महकमे ही रहेंगे। पांच महकमों का चार्ज दूसरे अधिकारियों को दे दिया गया।
वहीं, राज नेहरू खट्टर सरकार में ही पावरफुल हुए थे। राज नेहरू की नई एंट्री हुई है। अभी तक हरियाणा सिविल सर्विस के अधिकारी विवेक कालिया के पास ही सीएमओ में ओएसडी का कार्यभार था। अब ओएसडी के रूप में राज नेहरू तीन महकमे देखेंगे। नेहरू पूर्व सीएम खट्टर के करीबी माने जाते हैं।
———-