हरियाणा : एकाएक बदला मौसम, तीन जिलों में बारिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राहत की बात : 31 मई तक मौसम के तेवर रहेंगे नरम

हरियाणा, 29 मई। यहां वीरवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से चरखी दादरी, झज्जर और रेवाड़ी में झमाझम बारिश हो गई। हालांकि इस दौरान सोनीपत में आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सूबे के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और एक जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वीरवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं 4 जिलों जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है।

31 मई को प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं एक जून को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

———–

 

 

Leave a Comment