लुधियाना 21 मई। पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के एक बार फिर से बिगड़े बोल के चलते वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल के नजदीकी रहे लुधियाना के एक राजनेता पर तंज कसा था। जिसे उन्होंने फ्रूट चोर कहकर पब्लिक में संबोधित किया था। जिसके चलते उनके यह शब्द पब्लिक में काफी ट्रोल हुए थे। हालांकि वे राजनेता अकाली दल पार्टी की सरकार के कार्यकाल में राज्यमंत्री के बराबर के पद्द पर मौजूद रहे थे। हालांकि अब वे आम आदमी पार्टी के विधायक है। लेकिन कई बार मुंह से निकले कई बोल व्यक्ति के दिल पर बैठ जाते हैं। ऐसे ही अब सुखबीर बादल की और से अकाली दल के ही विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को लेकर तंज कसा है। जिस पर उन्होंने अयाली को गद्दार कहकर संबोधित किया है। जिसके बाद उनके यह बोल लगातार ट्रोल हो रहे हैं।
सुखबीर लॉबी के भी हुए दो फाड़
जहां पहले ही अकाली दल दो फाड़ हो चुकी है। वहीं अब सुखबीर लॉबी के भी दो फाड़ हो चुके हैं। क्योंकि मनप्रीत अयाली सुखबीर बादल की लॉबी में थे। लेकिन अब उनके बीच तनाव पैदा होने के चलते भी अयाली अलग हो गए हैं। जिसके चलते अब एक गुट के दो गुट बन चुके हैं।
29 मई को ग्लाडा ऑफिस बाहर शिअद देगी धरना
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सरकार द्वारा लुधियाना में टाउनशिप तो बनाई जा रही है, लेकिन किसानों की जमीनें जबरन एक्वायर की जा रही है। जिसके चलते उन्होंने इसके विरोध में 29 मई को ग्लाडा दफ्तर के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। वहीं इस दौरान बादल ने मनप्रीत अयाली पर कटाक्ष करते कहा कि वे गद्दार है। अकाली दल द्वारा निकाले बाइपास के कारण ही उसकी जमीनें करोड़ों रुपए पहुंची और वे करोड़पति बन गया। लेकिन आज अपनी मां पार्टी से ही गद्दारी की। उसे कभी शिअद में नहीं लाया जाएगा।