सीनियर एडवोकेट खुरमी आप में शामिल, कांग्रेस के साथ ही बीजेपी पर फेरेंगे झाड़ू !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कभी आशु और बिट्‌टू के चुनाव की कमान संभाल चुके, खुरमी अब आप उम्मीदवार अरोड़ा के चुनाव इंचार्ज होंगे

लुधियाना, 1 जून। इन दिनों महानगर लुधियाना में दिलचस्प हालात बने हैं। दरअसल लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के के उप चुनाव से पहले राजनीतिक-तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक तीर से दो शिकार करने वाली सियासी-कहावत पर अमल कर डाला। सीनियर एडवोकेट अरुण खुरमी को आप के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी ज्वाइन करा दी।

एडवोकेट खुरमी को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध,  राज्यसभा सांसद व लुधियाना वैस्ट से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा, सीएम भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह की खास मौजूदगी रही। यहां काबिलेजिक्र है कि एडवोकेट खुरमी अब इस उप चुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के इलैक्शन इंचार्ज होंगे।

यहां गौरतलब पहलू है कि इसी उप चुनाव में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आश कांग्रेसी प्रत्याशी हैं। पिछले विस चुनाव में एडवोकेट खुरमी ने ही उनके चुनाव की कमान संभाली थी। इतना ही नहीं, वह केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू के लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उनके चुनाव की कमान भी संभाल चुके हैं। फिलहाल इस उप चुनाव में एक तरफ, आप से कांग्रेस में लौटे कंड़वल की ज्वाइनिंग चर्चा में रही तो दूसरी तरफ एडवोकेट खुरमी का आप ज्वाइन करना भी सुर्खियों में बना है।

———–

 

Leave a Comment