सीएम मान ने एक बार फिर रखा करप्शन को लेकर ‘जीरो-टॉलरेंस’ के वादे का ‘मान’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा के यहां विजिलेंस की रेड, गिरफ्तार

एमएलए पर इलजाम, निगम से लोगों को नोटिस भिजवाए, फिर पैसा लेकर मामला ‘सैट’ कराए

जालंधर, 23 मई। अमूमन माना जाता है कि राज्य की एजेंसी होने के नाते विजिलेंस-ब्यूरो का इस्तेमाल सरकारें विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ करती हैं। जबकि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा पर ही विजिलेंस की रेड कराई दी। जिसे लेकर चर्चाएं है कि सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर करप्शन को लेकर ‘जीरो-टॉलरेंस’ के वादे का ‘मान’ रखा है।

विधायक पर संगीन इलजाम :

आम आदमी की सरकार के नुमाइंदे होने के बावजूद जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप में कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक अरोड़ा के घर पर विजिलेंस टीम रेड के बाद विधायक अरोड़ा को लंबी पूछताछ कर उनको अरेस्ट कर साथ ले गई। साथ ही विजिलेंस उनके निवास से बरामद दस्तावेज और अन्य चीजें भी जब्त करके अपने साथ ले गई। रेड के दौरान विधायक अरोड़ा के निवास के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा रही। मीडिया कर्मियों के साथ ही विधायक के वकील को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। पिछले दिनों सरकार ने अरोड़ा की सिक्योरिटी भी हटाई थी। जिसके बाद चर्चा थी कि जल्द अरोड़ा पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। तब अरोड़ा ने दावा किया था कि मुझे नहीं पता, सुरक्षा क्यों हटाई। मैं आम आदमी पार्टी का ईमानदार नेता हूं।

विवादों से पुराना नाता :

विधानसभा चुनाव होने के लगभग 7 महीने बाद दो दुकानदारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के दौरान विधायक रमन अरोड़ा का डीसीपी नरेश डोगरा के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद से अरोड़ा सुर्खियां आए थे।

———–

 

Leave a Comment