watch-tv

सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार के दौरान जयहिंद बोले:- रमेश बैटरीवाला 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाविप विवेकानंद शाखा ने मनाया शहीदी दिवस

राजेश सलूजा

हरियाणा/ हिसार 26 March : समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में स्वतंत्रता के नायक भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। यह शहीदी दिवस वार्ड नम्बर 11 में स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका चैयरमेन रमेश बैटरीवाला ने शिरकत की और अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष वीरभान मिड्डा ने की। शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमेन रमेश बैटरीवाला ने कहा कि विश्व में भारत को मजबूत बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार के दौरान जयहिंद बोले। शाखा अध्यक्ष वीरभान मिड्डा ने कहा कि अनुशासन जीवन जीने की कला को सिखाता है। राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत देश को गौरवान्वित करता है। शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के नारे लगाए और देशभक्तों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय अवार्डी महेंद्र सेतिया ने कहा कि इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लोहा लेते हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह महज 23 साल की उम्र में देश के लिए कुर्बान हो गए। हर साल इस दिन को पूरे देश में शहीदी दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वीरभान मिड्डा , कोषाध्यक्ष अमित कुमार कथूरिया, हरबंस वधवा, सुनीता वधवा, मास्टर सुदर्शन खुराना, डॉ राजेंद्र मौर्य, महेंद्र सेतिया, लीला कृष्ण कथूरिया, राजवीर वर्मा, मास्टर रमेश सिंगला, रामचंद्र एम.सी प्रतिनिधि, ओम प्रकाश सेतिया, केवल कृष्ण आर्य, मास्टर सुरेंद्र एम.सी प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment