वृंदावन जा रही हिमाचल की बस पर पंजाब में हमला, बाइक सवार 3 बदमाशों ने पत्थर मारे, ड्राइवर जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 29 मई। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को बदमाशों ने हमला कर दिया। कांगड़ा के चामुंडा देवी से मथुरा-वृंदावन को बीते कल ही शुरू की गई बस पर बाइक सवार तीन युवकों ने पत्थर मारे और मौके से फरार हो गए। यह हमला पंजाब नगल के भानुपल्ली के पास हुआ। इससे बस का अगला शीशा टूट गया और ड्राइवर राजेश कुमार को हल्की चोटें आईं हैं। बस में सवार यात्री अनीता देवी के अनुसार, अंधेरे में तीन युवकों ने बस पर तीन बार पत्थर मारे। इससे बस का फ्रंट मिरर टूटा। शीशे के टुकड़े यात्रियों और ड्राइवर पर गिरे। घटना के बाद बस को करीब आधा घंटा भानुपल्ली के पास खड़ा रखा गया और पुलिस को शिकायत दी गई। उच्च अधिकारियों को सूचना के बाद बस वृंदावन के लिए रवाना की गई। यह हमला रात 11 बजकर 3 मिनट पर हुआ।

बुधवार को हरी झंडी दिखाकर बस की थी रवाना

बता दें कि बुधवार ही बस करीब 7 बजे कांगड़ा वृंदावन को रवाना की गई। इसे पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना को मौके पर भेजा गया। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Leave a Comment