लुधियाना, 1 जून। अब लुधियाना वैस्ट उप चुनाव को लेकर सियासी-सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने चुनाव प्रचार के दौरान सरगोधा कालोनी व बीआरएस नगर में बैठको को संबोधित किया।
पूर्व कौंसलर हरी सिंह बराड़ के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आप सरकार के तीन वर्ष के शासनकाल से दुखी होकर कांग्रेस के समर्थन का भरोसा दिलाया। सरगोधा कालोनी में बुर्जुगों ने आशू को जीत का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर आशू की पत्नी व पूर्व कौंसलर ममता आशू भी उपस्थित रहीं। आशू ने बुर्जुगो के आशीर्वाद पर आभार व्यक्त करते कहा कि जबसे उन्होंने राजनिति में कदम रखे, तब से उनको बुर्जुगों का आर्शीवाद मिलता रहा है। इस आर्शीवाद से ही पार्षद से लेकर मंत्री पद तक सीढ़ी-दर-सीढ़ी उनका मार्ग प्रशस्त होता रहा।
दूसरी तरफ बीआरएस नगर की जनसभा में आशू ने कहा कि फर्जी विकास के बलबूते आप उम्मीदवार चुनाव मैदान में हारी हुई बाजी जीतने के सपने दख रहे हैं। फगवाड़ा में दिन दिहाड़े बैंक में हुए डकैती को आंतकवाद की पुर्नवृति बताते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार ने कहा कि दिन-बर दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की हालत जर्जर है। मुख्यमंत्री चुटकले सुनाने में व्यस्त हैं। पंजाब को मजबूत इरादों वाले विधायक की जरुरत है।
———