लुधियाना में वकीलों के कोर्ट स्टाफ से विवाद के विरोध में जालंधर के वकील शुक्रवार को भी रहेंगे हड़ताल पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नवीन गोगना

जालंधर, 15 मई। जालंधर में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने वीरवार को नो वर्क डे रखा। पिछले दिन लुधियाना में वकीलों और कोर्ट स्टाफ के बीच विवाद के बाद क्रॉस एफआईआर के विरोध में स्थानीय वकीलों ने शुक्रवार को भी कामबंद हड़ताल का फैसला किया है।

जालंधर के वकीलों का रोष है कि लुधियाना पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। विरोधस्वरुप शुक्रवार को भी वकील अदारली-कामकाज  नहीं करेंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरके भल्ला ने कहा कि सभी वकील इस घटना के विरोध में एकजुट हैं। इधर, लुधियाना में भी शुक्रवार को वकील अदालती कामकाज बंद रखेंगे।

————

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री